‘योद्धा’ में शाहिद संग रोमांस करेंगी दिशा पाटनी

बॉलीवुड‘योद्धा’ में शाहिद संग रोमांस करेंगी दिशा पाटनी

Date:


‘योद्धा’ में शाहिद संग रोमांस करेंगी दिशा पाटनी

शाहिद कपूर और करण जौहर ने कुछ साल पहले फिल्म ‘शानदार’ के लिए हाथ मिलाया था। तब से लेकर अब तक अभिनेता और फिल्म निर्माता करण जौहर ने कई प्रोजेक्ट्स पर साथ बैठकर चर्चा की। हालांकि, दोनों के बीच बात नहीं बनी लेकिन अब शाहिद कपूर ने शशांक खेतान की अगली फिल्म ‘योद्धा’ को लॉक कर दिया है। यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा बैंकरोल की जाएगी। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो, शाहिद कपूर की इस फिल्म में निर्माताओं ने बॉलीवुड की ए-लिस्ट की हीरोइन को तलाश किया है।

पिंकविला के सूत्र के मुताबिक, ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को शशांक खेतान की आने वाली फिल्म के लिए साइन किया गया है। फिल्म का टाइटल ‘योद्धा’ है, जिसमें दिशा और शाहिद पहली बार एक-दूसरे के साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। यह फिल्म एक बड़े पैमाने पर शूट की जाएगी और एक्शन से भरपूर होगी। शाहिद के साथ दिशा की भी फिल्म में एक एक्शन पैक्ड भूमिका होगी। टीम एक एक्ट्रेस के लिए स्काउटिंग कर रही थी, जो स्टंट और एक्शन सीन्स परफॉर्म करते समय परफेक्ट दिखाई दे और उन्होंने हाल ही में दिशा को फिल्म के लिए लॉक किया है।’ फिल्म में दिशा पाटनी की एंट्री को लेकर मेकर्स जल्द ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...