शाहरुख़ के प्रोडक्शन हाउस में तापसी का प्रवेश

बॉलीवुडशाहरुख़ के प्रोडक्शन हाउस में तापसी का प्रवेश

Date:


शाहरुख़ के प्रोडक्शन हाउस में तापसी का प्रवेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले साल मशहूर डायरेक्टर सुजॉय घोष की फिल्म ‘बदला’ में नजर आईं थी। फिल्म में उनके अभिनय ने दर्शकों को ना सिर्फ तारीफ करने मजबूर किया था बल्कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई करने में कामयाब रही थीं। फिल्म में तापसी के साथ दूसरी बार बड़े परदे पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में दिखाई दिए थे। इससे पहले दोनों स्टार्स को एक साथ ‘पिंक’ में देखा गया था। ‘बदला’ की बात करें तो यह शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा निर्मित थी। और अब ताज़ा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान और तापसी पन्नू ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिला है।

सूत्र के मुताबिक, ‘शाहरुख खान पिछले दो सालों में फिल्मों से दूर हैं और अपनी आने वाली फिल्मों का चुनाव बड़ी बारीकी से कर रहे हैं। लेकिन इस अभिनेता और उनकी टीम लगातार नए नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जो कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के तहत बनने जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स में राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म भी शामिल है। फिलहाल शाहरुख खान इन दिनों सोशल कॉमेडी को प्रोड्यूस करने की सोच रहे हैं और उनकी इस फिल्म में तापसी पन्नू अहम किरदार अदा करती नजर आ सकती हैं।’ हालांकि, इस बारे में शाहरुख और उनके प्रोडक्शन हाउस ने अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...