बिहार में हैवानियत: सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को बिना कपड़ों के बिजली के खंभे पर लटकाया

फीचर्डबिहार में हैवानियत: सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को बिना कपड़ों के...

Date:


बिहार में हैवानियत: सामूहिक बलात्कार के बाद महिला को बिना कपड़ों के बिजली के खंभे पर लटकाया

नई दिल्ली: बिहार के समस्तीपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक वीभत्स मामला सामने आया है जहाँ विभुतिपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में महिला को बिना कपड़ो के बिजली के खंभे पर लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

शौच के लिए निकली थी महिला
परिजनों ने बताया कि महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। इस बीच कुछ लोगों ने महिला को उठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए। उसके बाद दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला को हत्या की धमकी देने के बाद बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक रुप से दुष्कर्म की घटना के अंजाम दिया।

Read also: चक्रवाती तूफान यास का ओडिशा में लैंडफाल

मज़दूरों पर शक
बताया जा रहा है कि महिला के घर पर शादी समारोह की तैयारियां चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात के पीछ शादी की तैयारी के लिए आए टेंट बाजा वाले मजदूरों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने शक के आधार पर उन 7 मजदूरों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। यह पूरा मामला पीड़िता के होश में आने के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...