इलाज के दौरान एक्टिव हैं संजू बाबा

बॉलीवुडइलाज के दौरान एक्टिव हैं संजू बाबा

Date:


इलाज के दौरान एक्टिव हैं संजू बाबा

बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त इन दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हाल ही में उन्हें लंग कैंसर होने का पता चला। उम्मीद की जा रही थी कि संजय दत्त विदेश में इसका इलाज करवाएंगे। हालांकि उन्होंने मुंबई में ही अपनी कीमोथैरिपी शुरू करवा दी। इस दौरान भी वह अपने काम को लेकर काफी एक्टिव हैं।

खबरें हैं कि दिवाली बाद वे अपनी आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए शूटिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे। ‘संजय दत्त पृथ्वीराज फिल्म की शूटिंग का 90% काम पहले ही पूरा कर चुके हैं। केवल 5-7 दिनों का काम बचा है। वह एक रॉकस्टार हैं क्योंकि वह अपनी शूटिंग का काम समय पर पूरा करते हैं। मेकर्स इस समय में फिल्म का बचा हुआ हिस्सा शूट करके फिल्म को तुरंत तैयार करने का प्लान कर रहे हैं।’

हाल ही में संजय दत्त ने अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और बच्चों से मिलने के लिए बीवी मान्यता दत्त के साथ दुबई के लिए उड़ान भरी। दुबई पहुंतने के बाद बीवी मान्यता दत्त ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। मान्यता ने लिखा, ‘आज मैं परिवार रूपी गिफ्ट देने के लिए भगवान को धन्यवाद देना चाहती हूं। ना कोई शिकायत है, ना ही कोई रिक्वेस्ट है। बस हमेशा साथ रहें, हमेशा। आमीन।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related