ड्रग्स विवाद में नम्रता शिरोडकर का भी उछला नाम

बॉलीवुडड्रग्स विवाद में नम्रता शिरोडकर का भी उछला नाम

Date:


ड्रग्स विवाद में नम्रता शिरोडकर का भी उछला नाम

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल के सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तेजी से इस मामले की पड़ताल में जुटा है। बीते दिन ही सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही जया साहा से एनसीबी ने कड़ी पूछताछ की है। इसके बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि पूछताछ में बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और करिश्मा कपूर के नाम सामने आए हैं। तो वहीं, एक ‘एन’ नाम की एक्ट्रेस का भी खुलासा हुआ है। जिसने जया साहा से ड्रग्स की डिमांड की थी। इसके बाद फिल्मी हलकों में हलचल मच गई और सभी इस ‘एन’ नाम की एक्ट्रेस के बारे में चर्चा करने लगे हैं।

अब सामने आ रही लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो ये ‘एन’ नाम की एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी नम्रता शिरोडकर हैं। जो एक नामी अदाकारा रह चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो नम्रता शिरोडकर ने ही जया साहा से ‘एमडी’ ड्रग्स की डिमांड की थी। सामने आई इन रिपोर्ट्स की मानें तो जांच एजेंसी के हाथ लगी व्हाट्स ऐप चैट में ‘एन’ नाम की एक्ट्रेस ‘जे’ (जया साहा) से ड्रग्म सप्लाई करने की बात कर रही हैं।

सामने आई जानकारी की मानें तो एन नाम की अभिनेत्री लिखती है, ‘तुमने प्रॉमिस किया था कि मुझे बॉम्बे में एमडी दोगी। हम साथ में पार्टी करेंगे। जब मैं दोबारा आउंगी।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे सही में एक ब्रेक की जरुरत हैं।’ इस पर ‘जे’ यानि जया साहा जवाब देती है। जया साहा ने कहा, ‘तुम मुझे पैडलर बना रही हो। फिर भी तुम्हारी इच्छा मेरे लिए कमांड हैं।’ एनसीबी के हाथ लगी इस व्हाट्स ऐप चैट में डी, के, एस और एन नाम की अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...