सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ फेम सोनारिका भदौरिया कुछ दिन पहले ही ट्रोलर्स के निशाने पर आई थी। सोनारिका भदौरिया के साथ ऐसा पहले भी कई दफा हो चुका है। कुछ दिन पहले ही सोनालिका भदौरिया ने अपने नए फोटोशूट को शेयर किया था, जिसमें वो ढीली जींस पहने हुए थी। इस फोटोशूट के लिए ट्रोलर्स ने सोनारिका भदौरिया को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। खैर, सोनारिका ने भी लगे हाथ ट्रोलर्स को करारा जवाब दे ही दिया था। अब सोनालिका भदौरिया ने हालिया इंटरव्यू के दौरान कहा है कि उन्हें ट्रोलर्स की बात का कोई भी फर्क नहीं पड़ता है।
एक इंटरव्यू में सोनारिका भदौरिया ने कहा है, ‘ऐसा नहीं है कि अचानक से ही मेरे फोटोशूट बोल्ड हो गए है। अगर आपको याद होगा तो सालों पहले मैंने बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की थी। और ये बोल्ड होना नहीं है। मुझे लगता है कि अगर आपके पास कुछ है और आपने उसके लिए खूब मेहनत की है तो उसे फ्लॉन्ट करने में क्या हर्ज है? मैं अपनी बॉडी के साथ सहज महसूस करती हूं।’
सोनारिका भदौरिया ने आगे कहा है, ‘बॉडी शेमिंग पर आते है अब, ये नया-नया ट्रेंड है कि लोगों की प्रोफाइल पर आकर ये लोग अपना फ्रस्टेशन निकालते है। लोग हमारे शो के लिए हमें क्रिटिसाइज करें ना कि हमारी निजी जिंदगी के लिए।’

