पति के साथ बिग बॉस के घर में क़दम रखेंगी रुबिना दिलाइक

बॉलीवुडपति के साथ बिग बॉस के घर में क़दम रखेंगी रुबिना दिलाइक

Date:


पति के साथ बिग बॉस के घर में क़दम रखेंगी रुबिना दिलाइक

सलमान खान के कंट्रोवर्शियल टीवी रियल्टी शो बिग बॉस 14 को लेकर खबरों का बाजार तेजी से गर्म होना शुरू हो गया है। बिग बॉस 14 में कौन-कौन सितारे आने वाले हैं, इन खबरों को लेकर बाजार गर्म हैं। अभी बीते दिन ही खबर सामने आई थी कि इस टीवी रियल्टी शो में रुबिना दिलाइक की एंट्री हो सकती हैं। जिसके बाद टीवी सीरियल ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास’ के दर्शकों में उत्सुकता जग गई हैं। अभी फैंस इस बात का जश्न मना रही रहे थे कि अदाकारा रुबिना दिलाइक से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है।

खबरों की मानें तो रुबिना दिलाइक इस टीवी रियल्टी शो में अकेले नजर नहीं आने वाली हैं। बल्कि वो अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ घर में कदम रखेंगी। अभिनव शुक्ला इससे पहले ‘सर्वाइवर इंडिया’ और भारती सिंह के कॉमेडी शो ‘खतरा खतरा खतरा’ में भी दिखाई दिए थे। इतना ही नहीं वो सुपरहिट टीवी सीरियल ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि अभी ये महज रिपोर्ट्स हैं और इस पर इस स्टार कपल की ओर से रिएक्शन आना बाकी हैं।

बता दें कि रुबिना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी टीवी की दुनिया की चर्चिता शादियों में से एक रही थी। रुबिना दिलाइक और अभिनव शुक्ला की शादी हिमाचली और पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। जहां तक बात है बिग बॉस 14 की तो ये टीवी रियल्टी शो 3 अक्टूबर से ऑन एयर होने जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related