बिगबॉस: शादीशुदा हैं खुद को सिंगल बताने वाली सारा गुरपाल

बॉलीवुडबिगबॉस: शादीशुदा हैं खुद को सिंगल बताने वाली सारा गुरपाल

Date:


बिगबॉस: शादीशुदा हैं खुद को सिंगल बताने वाली सारा गुरपाल

बिग बॉस 14 में एंट्री लेते ही सारा गुरपाल विवादों में घिर गई हैं। सारा गुरपाल ने बीती रात सलमान खान के सामने खुद को सिंगल बताया है। पंजाबी सिंगर के इस दावे के बाद तुषार कुमार ने दावा किया है कि सारा गुरपाल उनकी पत्नी हैं और दोनों ने साल 2014 में ही शादी रचा ली थी। सारा गुरपाल के खुद को सिंगर बताने के बाद से तुषार कुमार के होश फाख्ता हो गए हैं और वो उन्हें अपनी पत्नी बता रहे हैं।

अपनी बात को साबित करने के ले तुषार कुमार ने सारा गुरपाल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया है। इन तस्वीरों में सारा गुरपाल तुषार कुमार के साथ दिख रही हैं। जिसमें वो मांग में सिंदूर लगाए और चूड़ा पहने हुए दिख रही है। जबकि पेश किए मैरिज सर्टिफिकेट में सारा गुरपाल का नाम रचना देवी लिखा हुआ है।

सारा गुरपाल को अपनी पत्नी बताते हुए तुषार कुमार ने आरोप लगाया है कि वो उनसे सिर्फ शोहरत के लिए शादी करना चाहती थी। तुषार का दावा है कि सारा ने सिर्फ अमेरिका की नागरिकता पाने और शोहरत पाने के लिए उनके साथ शादी रचाई। अब जब उन्हें शादी के बाद उनकी ओर से वैसी शोहरत नहीं मिली तो उन्होंने उन्हें छोड़ दिया है और अब वो खुद को सिंगल बताकर बिग बॉस में अपना सिक्का जमाने की कोशिश कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...