सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने में जुटीं बिगबॉस के घर की यह बालाएं

बॉलीवुडसिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने में जुटीं बिगबॉस के घर की यह बालाएं

Date:


सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने में जुटीं बिगबॉस के घर की यह बालाएं

नई दिल्ली: बिग बॉस का 14वां सीजन सीनियर्स बनाम जूनियर्स के बीच खूब धमाल मचा रहा है. ऐसा पहला बार हुआ है कि शो के शुरुआत में ही पिछले सीजन के कंटेस्टेंट यानी सीनियर्स इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. शो में सिद्धार्थ शुक्ला, गौहर खान और हिना खान सीनियर बनकर आए हैं, जो घर के सदस्यों को टास्क दे रहे हैं. हाल ही में बिग बॉस 14 के घर का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में घर की लड़कियां सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं.

वीडियो में पवित्रा पुनिया, जैस्मीन भसीन, निक्की तंबाली और रूबीना दिलेक मिलकर सिद्धार्थ शुक्ला को सिड्यूस कर रहे हैं. वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में घर की लड़किया पानी में भिगते हुए ‘हलकट जवानी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं.

सिद्धार्थ शुक्ला के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, कोरोनावायरस और लॉकडाउन के कारण इस बार बिग बॉस का सीजन लेट शुरू हुआ था. हालांकि, फैन्स के एक्साइटमेंट में बिल्कुल भी कमी नहीं आई. वहीं, सलमान खान के शो इन दिनों काफी सुर्खियों में है. लोगों को यह शो खूब पसंद आ रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...