‘बिग बॉस 14’ के घर में जबसे निक्की तम्बोली ने एंट्री मारी है, तभी से वो लोगों के निशाने पर हैं। निक्की तम्बोली को जहां रश्मि देसाई से खूब सपोर्ट मिल रहा है, वहीं देवोलीना भट्टाचार्जी को वो काफी इरिटेटिंग भी लगती है। निक्की तम्बोली की हरकतों ने तो देवोलीना भट्टाचार्जी की नाक में ही दम कर रखा है। निक्की तम्बोली को खरी खोटी सुनाते हुए देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक तीर से निशाना मारने का काम कर डाला है। दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्विटर पर लिख दिया है कि निक्की को देखते ही उन्हें पिछले सीजन की सबसे इरिटेटिंग कंटेस्टेंट की याद आ जाती है।
‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी ने ट्वीट किया है, ‘निक्की तम्बोली कॉपी कैट है और उसे देखकर मुझे बिग बॉस 13 की सबसे इरिटेटिंग कंटेस्टेंट की याद आती है…उफ्फ…।’ देवोलीना भट्टाचार्जी के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं, वहीं कई लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी भी सुनानी शुरू कर दी है। दरअसल देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस पोस्ट के जरिए शहनाज गिल को टारगेट करने की कोशिश की है।
निक्की तम्बोली के पहले प्रोमो को देखने के बाद लोग उनकी तुलना शहनाज गिल से करने लगे थे। खैर शहनाज गिल के फैंस का कहना था कि उनकी फेवरेट कंटेस्टेंट जैसा तो पूरी दुनिया में कोई नहीं है। दरअसल प्रोमो में निक्की तम्बोली सलमान खान के साथ फ्लर्ट करती हुई नजर आई थी।

