राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर जारी

बॉलीवुडराजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर जारी

Date:


राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘छलांग’ का ट्रेलर जारी

राजकुमार राव अपनी एक नई फिल्म के साथ फैंस से रूबरू होने को तैयार हैं।पिछले काफी समय से राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की आने वाली फिल्म ‘छलांग’ काफी चर्चा में थी। अब इस फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर फैंस को अपना दीवाना करने वाला है।

ट्रेलर में इतना साफ पता चल रहा है कि फिल्म एक स्कूल और दो अध्यापकों के बीच है और दोनों में एक तगड़ा कॉम्पटीशन चल रहा है। रोमांस और कॉमेडी के साथ फिल्म में शानदार म्यूजिक भी सुनने को मिलने वाला गैष

यह एक सोशल कॉमिडी फिल्म है। फिल्म में हरियाणा के ग्रामीण परिवेश को आधार बनाया गया है है। फिल्म में राजकुमार राव ने स्कूल के एक पीटी टीजर और नुसरत भरूचा ने स्कूल की कंप्यूटर टीचर का रोल निभाया है। राजकुमार राव की एक्टिंग एक बार फिर से आपको दीवाना करने वाली है। राजकुमार हरियाणा के ही हैं, ऐसे में वह इस रोल में एक दम ढले नजर आ रहे हैं।

‘छलांग’ के ट्रेलर की शुरुआत काफी मजेदार है जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कॉमेडी से भरपूर होगी। राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की लव कमेस्ट्री भी पसदं आएगी। फिल्म का खास आकर्षण इस बार सौरभ शुक्ला, सतीश कौशिक और इला अरुण जैसे मंझे हुए कलाकार होने वाले हैं। वहीं राजकुमार राव के सामने ग्रे शेड वाले कैरक्टर में दिखाई देंगे मोहम्मद जीशान अयूब।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...