कविता कौशिक की फिर बिग बॉस के घर में होगी वापसी

बॉलीवुडकविता कौशिक की फिर बिग बॉस के घर में होगी वापसी

Date:


कविता कौशिक की फिर बिग बॉस के घर में होगी वापसी

बिग बॉस 14 में कविता कौशिक को एक हफ्ते बाद ही उन्हें घर से बेघर कर दिया था। दरअसल, बिग बॉस के घर में उन्हें एजाज़ खान के साथ बर्ताव के लिए काफी ट्रोल किया गया था। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उन्हें लोगों ने बेहद गुस्सा दिखाया। लेकिन अब कविता कौशिक बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री करने जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि कविता को ये चांस तभी मिलेगा जब वह स्पेशल सिलेब्रिटी पैनल को इम्प्रैस कर पाएंगी। इस पैनल में विंदू दारा सिंह, आरती सिंह, काम्या पंजाबी और ‘नागिन 5’ की लीड ऐक्ट्रेस सुरभि चंदना गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे।

मेकर्स ने ‘वीकेंड का वार’ का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सलमान कहते हैं, ‘कविता को घर में एक सदस्य के रूप में दोबारा प्रवेश करने का गोल्डन चांस मिल रहा है। लेकिन इस शर्त पर कि आप हमारे स्पेशल सिलेब्रिटी पैनल को इम्प्रैस कर सको। क्योंकि अभी नहीं तो फिर कभी नहीं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related