सुपर ब्लड मून को देख रोमांचित हुए लोग

फीचर्डसुपर ब्लड मून को देख रोमांचित हुए लोग

Date:


सुपर ब्लड मून को देख रोमांचित हुए लोग

सामान्य से सात गुना बड़ा चांद धरती के बेहद करीब आया
अगली बार 16 मई 2022 को देखा जा सकेगा सुपर ब्लड मून

न्यूज डेस्क। शाम के समय अंधेरा छाते ही जब चांद को धरती के करीब देखा तो लोग रोमांचित हो गये। सामान्य से सात गुना अधिक बड़ा दिखने वाला चांद आज सुपर ब्लड मून का रूप लिये हुए था। रोजाना सफेद रंग मेें नजर आने वाले चांद का रंग आज सुर्ख लाल था। इससे पहले सुपर ब्लड मून 21 जनवरी 2019 को दिखाई दिया था। अब यह नजारा 16 मई 2022 को देखा जा सकेगा।

क्या होता है सुपर ब्लड मून

खगोल विज्ञान के अनुसार सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी के आ जाने पर चंद्र ग्रहण होता है। जब चांद पूर्ण ग्रहण युक्त होता है तो सुर्ख लाल रंग का दिखता है जिसे ब्लड मून कहते हैं। सामान्य से काफी बड़ा दिखाई देने वालेे चांद को सुपर ब्लड मून भी कहा जाता है। इस खगोलीय घटना में चंद्रमा की रोशनी को पृथ्वी की छाया ढक लेती है। इस कारण से सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वायुमंडल से टकराकर चांद पर पड़ती है। यह चांद पृथ्वी के पास पहुंचता है तो उसका रंग गहरा लाल दिखाई देता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...