“आदिपुरूष” की स्टारकास्ट में शामिल हुए सनी सिंह, निभाएंगे लक्ष्मण का रोल

बॉलीवुड“आदिपुरूष” की स्टारकास्ट में शामिल हुए सनी सिंह, निभाएंगे लक्ष्मण का रोल

Date:


“आदिपुरूष” की स्टारकास्ट में शामिल हुए सनी सिंह, निभाएंगे लक्ष्मण का रोल

साउथ फिल्म स्टार प्रभास की आने वाली फिल्म आदिपुरूष को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। ‘बाहुबली’ और ‘साहो’ जैसी धांसू फिल्मों के बाद सुपरस्टार प्रभासकी इस फिल्म पर सिनेप्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। इस फिल्म में प्रभास मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के किरदार में दिखने वाले हैं। हालांकि ये फिल्म रामायण पर ही आधारित हैं या रामायण से प्रेरित है, इसे लेकर काफी उत्सुकता है। इस फिल्म का निर्देशन तान्हाजी फेम निर्देशक ओम राउत कर रहे हैं। जबकि फिल्म में प्रभास के अपोजिट लंकेश के किरदार के लिए सैफ अली खान का नाम फाइनल हो चुका है।

इसके बाद फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को लेकर मीडिया में खूब चर्चाओं का माहौल है। रिपोर्ट्स है कि प्रभास के साथ इस फिल्म में अदाकारा कृति सेनॉन सीता के रोल में नजर आने वाली हैं। तो वहीं, लक्ष्मण के रोल के लिए अभी तक किसी एक्टर के नाम पर मुहर नहीं लग पाई है। मगर अब एक रिपोर्ट की मानें तो निर्माताओं ने फिल्म में लक्ष्मण के किरदार के लिए एक अभिनेता के नाम को फाइनल कर लिया है।

रिपोर्ट की मानें तो फिल्म आदिपुरुष में लक्ष्मण के किरदार के लिए मेकर्स ने सनी सिंह को चुना है। ‘प्यार का पंचनामा 2’ फेम एक्टर सनी सिंह ने कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से खूब पहचान पाई। इसमें वो कार्तिक आर्यन के आज्ञाकारी दोस्त टीटू के रोल में खूब जंचे थे। इसके अलावा वो उजड़ा चमन, पति पत्नी और वो और जय मम्मी दी जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। अब अगर वो इस फिल्म की स्टारकास्ट में शामिल होते हैं तो ये उनके लिए एक बड़ा ब्रेक साबित होने वाला है। इस फिल्म में वो सुपरस्टार प्रभास के साथ पहली बार काम करेंगे। रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए सनी सिंह ने तैयारी भी शुरू कर दी है। तो क्या आप इस पेयरिंग को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related