मेरे परिवार वाले मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते: एक्ट्रेस पायल घोष

बॉलीवुडमेरे परिवार वाले मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते: एक्ट्रेस...

Date:


मेरे परिवार वाले मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते: एक्ट्रेस पायल घोष

डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। पायल घोष इस बार अपनी एक पोस्ट के कारण चर्चा में है।

पायल घोष ने अपनी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, “मेरी फैमिली में मुसलमान के हाथ का पानी भी नहीं पीते और वो लोग टीएमसी सपोर्टर हैं। लेकिन मुंबई आने के बाद मेरा माइंड चेंज हो गया।” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया लगातार उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। कुछ यूजर्स उनके घरवालों को घटिया मानसिकता वाले लोग बता रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें अपनी सोच में सुधार लाने की सलाह दे रहे हैं।

कुछ महीने पहले पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि किस तरह अनुराग कश्यप ने उनके साथ घटिया हरकत की थी। पायल के मुताबिक, अनुराग कश्यप ने उन्हें लाइब्रेरी में ले जाकर आपत्तिजनक वीडियो दिखाए थे। पायल घोष ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो दिखाने के अलावा अनुराग उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...