‘इंदू की जवानी’ में कियारा का रेट्रो लुक

बॉलीवुड‘इंदू की जवानी’ में कियारा का रेट्रो लुक

Date:


‘इंदू की जवानी’ में कियारा का रेट्रो लुक

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी आने वाली फिल्म इंदु की जवानी के गाने दिल तेरा में रेट्रो रूप में नजर आयेंगी।

फिल्म इंदू की जवानी का दूसरा गाना ‘दिल तेरा’ रिलीज़ हो गया है। इस गाने में कियारा और आदित्य सील रेट्रो अवतार में नजर आये हैं। निर्देशक अबीर सेनगुप्ता ने कहा, “मैं हिंदी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। हमारे सिनेमा जगत को एक नया रूप देने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली पुरानी फिल्मों से मेरा खास लगाव है। इस गाने के जरिये मैं पिछली सदी के छठे दशक से लेकर नौवें दशक तक के सिनेमा के प्रति अपने लगाव और जूनून को प्रदर्शित करना चाहता था। इसीलिए हमने इस गाने के लिए कियारा और आदित्य को कुछ फिल्मों के आइकोनिक लुक में दिखाया है।

स्टाइलिस्ट शीतल शर्मा ने कहा, “गाने में जहां आदित्य को अलग-अलग दशकों के अभिनेता की तरह स्टाइल किया गया है, वहीं कियारा को शर्मीला टैगोर,ज़ीनत अमान, परवीन बाबी उर्मिला मातोंडकर का आइकोनिक स्टाइल दिया गया है। ”

गौरतलब है कि इंदू कि जवानी फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एमे एंटरटेनमेंट) और निरंजन अयंगर, रायन स्टीफंस (इलेक्ट्रिक एप्पल्स एंटरटेनमेंट) ने किया है। अबीर सेनगुप्ता निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ आदित्य सील और मल्लिका दुआ की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 11 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...