संगीतकार ए आर रहमान की मां का निधन

बॉलीवुडसंगीतकार ए आर रहमान की मां का निधन

Date:


संगीतकार ए आर रहमान की मां का निधन

नई दिल्ली: ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विनर संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का 28 दिसंबर को चेन्नई में निधन हो गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक फोटो शेयर कर इसकी पुष्टि की है. बता दें कि पिछले कुछ समय से उनकी मां बीमार थीं, जिसके चलते उनका निधन हुआ.

एआर रहमान ने अपने आफिसियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की. रेहमान ने तस्वीर के साथ कुछ भी कैप्शन नहीं दिया है.

9 साल की उम्र में रहमान के पिता का निधन हो गया था. रहमान अपनी मां के सबसे करीब थे. करीमा बेगम की शादी एक भारतीय संगीतकार राजगोपाल कुलशेखरन से हुई थी, जो मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों के लिए काम करते थे. उन्होंने 52 फिल्मों के लिए संगीत दी और 100 से अधिक फिल्मों के लिए संगीत संवाहक थे. एक संगीत निर्देशक के रूप में उनका पहला गीत ‘छोटा मुथल चुडाला वर’ था, जो केरल में एक बड़ी हिट साबित हुआ था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related