‘राधे’ में जैकी श्रॉफ की छोटी बहन नज़र आएंगी दिशा पटानी

बॉलीवुड‘राधे’ में जैकी श्रॉफ की छोटी बहन नज़र आएंगी दिशा पटानी

Date:


‘राधे’ में जैकी श्रॉफ की छोटी बहन नज़र आएंगी दिशा पटानी

सलमान खान की राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई पर लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में सलमान खान की हीरोइन दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ के रोल को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है।

असल जिंदगी में बेटे जैकी श्रॉफ को डेट करने वाली दिशा पटानी पिता जैकी श्रॉफ की छोटी बहन का रोल निभाते नजर आ सकती है। ये रोल काफी दिलचस्प मालूम पड़ता है। कहा जा रहा है कि दिशा और जैकी के कई सारे सीन हैं जिसमें दोनों स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे।

बता दें दिशा पटानी इससे पहले सलमान खान की फिल्म भारत के लिए काम कर चुकी हैं। भारत में दिशा पटानी का स्लो मोशन आइटम नंबर था। जिसके बाद फिल्ममेकर्स और सलमान खान ने राधे में भी दिशा पटानी को जगह ऑफर की। खैर दिशा और जैकी के रोल के बारे में क्या सच्चाई है ये तो फिल्म की रिलीज के बारे में ही पता चलेगा।

राधे फिल्म को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है कि ये थिएटर में रिलीज होगी या फिर ओटीटी पर इसे रिलीज किया जाएगा। फिल्ममेकर्स ने फिलहाल कुछ भी रिलीज को लेकर साफ नहीं किया है।

लगातार खबरें आ रही है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म सलमान खान को राधे के लिए करोड़ों का ऑफर कर रहे हैं। हाल में तो ये भी कहा गया कि राधे के राइट्स को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने 230 करोड़ में खरीद भी लिया है। लेकिन ऐसी कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related