लॉकडाउन तोड़ने की बातों पर प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

बॉलीवुडलॉकडाउन तोड़ने की बातों पर प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

Date:


लॉकडाउन तोड़ने की बातों पर प्रियंका चोपड़ा ने दी सफाई

पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थी कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने एक सैलून में जाकर यूके में लॉकडाउन का उल्लंघन किया है। प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके बाद उन्हें पुलिस का सामना भी करना पड़ा। बहरहाल, अब प्रियंका चोपड़ा की टीम ने एक बयान जारी किया है और इस घटना पर सफाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि वह अपनी आने वाली फिल्म के रोल के लिए हेयर कलर कराने के लिए पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने सरकारी नियमों के मुताबिक परमिशन भी ली थी और उन्होंने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया था। पुलिस ने उन पर कोई जुर्माना नहीं किया है।

ब्रिटेन में इस समय कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का मामला काफी बढ़ चुका है, इसीलिए वहां की सरकार ने सैलून और स्पा जैसी चीजों को बंद करके रखा है।

प्रियंका चोपड़ा इस समय लंदन में रहकर अपनी आने वाली फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ की शूटिंग कर रही है। प्रियंका के प्रवक्ता ने बताया है कि सलून को केवल प्रॉडक्शन हाउस के लिए निजी तौर पर खोला गया था जिसमें सभी सरकारी गाइडलाइंस का पालन करना था। बता दें, प्रियंका अभी भी निक जोनस के साथ लंदन में ही रह रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...