अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ वायरल

बॉलीवुडअक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ वायरल

Date:


अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ वायरल

भोजपुरी की लोकप्रिय सिंगर – एक्‍टर अक्षरा सिंह का नये साल में नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रिलीज हो गया है। इस गाने में फीट राकेश मिश्रा का है, जो खुद भी एक मंजे हुए सिंगर एक्‍टर हैं और बीते साल उनका एक गाना खूब वायरल हुआ था। गाने का थीम पति – पत्‍नी के बीच के संवाद पर आधारित है। यह गाना म्‍यूजिक वाइड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

नये साल में अक्षरा को अपने इस गाने से बेहद उम्‍मीदें हैं। उन्‍होंने कहा कि ये गाना सबों की जिंदगी से प्रेरित है। आप भी जब गाने को सुनेंगे, तो मजा आयेगा। मेरी कोशिश होती है कि मैं अपने गानों से हेल्‍दी इंटरटेंमेंट के साथ सबका मनोरंजन करूं। ऐसे में आपका प्‍यार और आशीर्वाद बेहद मायने रखता है। उन्‍होंने राकेश मिश्रा को लेकर कहा कि वे एक अच्‍छे कलाकार हैं। उनके साथ काम करने में हमेशा मजा आता है। हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं। इस गाने में हमने अपना बेस्‍ट दिया है।

आपको बता दें कि गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ को अक्षरा सिंह ने गाया है। फीट राकेश मिश्रा का है और दोनों इस गाने के म्‍यूजिक वीडियो में भी नजर आये हैं। लिरिक्‍स मनोज मतलबी का है। संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। कोरियोग्राफर एम के गुप्‍ता जोय हैं। डीओपी पंकज सोनी और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related