रश्मि रॉकेट का शूटिंग शेड्यूल पूरा करने भुज पहुंची तापसी

बॉलीवुडरश्मि रॉकेट का शूटिंग शेड्यूल पूरा करने भुज पहुंची तापसी

Date:


रश्मि रॉकेट का शूटिंग शेड्यूल पूरा करने भुज पहुंची तापसी

इंड्स्ट्री की दमदार अदाकाराओं में से एक तापसी पन्नू लगातार किसी ना किसी धमाकेदार फिल्म का हिस्सा बनती रहती हैं और इस समय वो फिल्म रश्मि रॉकेट को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म में वो एक एथलीट का रोल निभा रही हैं। लेकिन अब जब खबर सामने आई है वो उनके फैंस के लिए काफी अच्छी है। खबर है कि तापसी पन्नू अपनी इस फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए भुज पहुंच गई हैं।

यहां से उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जो कि उन्होने खुद सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी है और पीछे भुज लिखा हुआ नजर आ रहा है।

आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित, रश्मि रॉकेट का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला, नेहा आनंद और प्रांजल खंडडिया द्वारा किया गया है। तापसी पन्नू इस समय एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में कर रही हैं।

हाल ही में वो फिल्म सांड की आंख में नजर आईं थीं और फिल्म ने धमाका कर दिया था। अब वो फिल्म थप्पड़ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी चर्चा रही थी और लोगों का मानना था कि फिल्म के सहारे एक ऐसा मैसेज देश को दिया गया जिससे कइयों की जिंदगी में बदलाव आएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related