राम मंदिर के लिए अक्षय कुमार ने दिया छोटा सा योगदान

बॉलीवुडराम मंदिर के लिए अक्षय कुमार ने दिया छोटा सा योगदान

Date:


राम मंदिर के लिए अक्षय कुमार ने दिया छोटा सा योगदान

सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और फैंस और फॉलोअर्स से अपील की है कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दान दें। उन्होंने रामायण से जुड़ी एक खास कहानी लोगों को सुनाई और दान देने के लिए प्रेरित किया। बता दें, राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जुटाने का अभियान चल रहा है।

अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चूका है…अब योगदान की बारी हमारी है l मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे l जय सियाराम..”

इसके साथ ही उन्होंने रामसेतु से जुड़ी एक कहानी सुनाई। उन्होंने कहा, “कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था। आप सुनेंगे.. तो ऐसा था कि एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासमंदर। अब वानर सेना बड़े-बड़े पत्‍थर उठाकर समंदर में डाल रही थी, राम सेतु का निर्माण कर सीता मैया को वापस जो लाना था।”

एक्टर ने आगे कहा, “प्रभु श्रीराम किनारे पर खड़े सबकुछ देख रहे थे, तभी उनकी नजर पड़ी एक गिलहरी पर। गिलहरी जो थी, वो पानी में जाती फिर किनारे पर आती, रेत में लोट जाती थी फिर राम सेतु के पत्‍थरों की ओर फिर भागती, फिर से पानी में जाती, फिर रेत में, फिर पत्‍थरों पर.. राम जी को आश्‍चर्य हुआ कि यह हो क्‍या रहा है। तो वह गिलहरी के पास गए, और पूछा- तुम कर क्या रही हो? गिलहरी ने जवाब दिया- मैं अपने शरीर को गीला करती हूं, उस पर रेत लपेट देती हूं और पत्‍थरों के बीच की जो दरारें हैं, उसको भरती हूं। राम सेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...