‘एक विलेन रिटर्न्स’ की रिलीज डेट का ऐलान

बॉलीवुड‘एक विलेन रिटर्न्स’ की रिलीज डेट का ऐलान

Date:


‘एक विलेन रिटर्न्स’ की रिलीज डेट का ऐलान

मुंबई: टी सीरीज और बालाजी मोशन की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह फिल्म अगले साल 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। एकता कपूर और फिल्म की कास्ट ने अपने सोशल मीडिया पर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी हैं।

एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर ‘एक विलेन रिटर्न्स’ का पोस्टर शेयर किया है। एकता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘ऐ विलेन। कहानी फिर करें शुरू? 11 फरवरी 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक विलेन रिटर्न्स।’

वहीं, जॉन अब्राहम ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा – ‘इस कहानी का हीरो ही विलेन है। 11 फरवरी 2022 को रिलीज़ होगी फिल्म।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related