दिल्ली में सोमवार से शुरू होंगी कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की गतिविधियां

फीचर्डदिल्ली में सोमवार से शुरू होंगी कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की गतिविधियां

Date:


दिल्ली में सोमवार से शुरू होंगी कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की गतिविधियां

नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना के घटते केस को देखते हुए लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है.

धीरे-धीरे खुलेगा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में लॉकडाउन को धीरे-धीरे खोलेंगे, सबसे पहले उन लोगों का ध्यान रखना है जो समाज का सबसे गरीब तबका है, मजदूर हैं, प्रवासी हैं. आज फैसला लिया गया कि सोमवार से कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की गतिविधियों को खोला जाएगा, अगले एक हफ्ते के लिए यह दोनों सेक्टर खुले रहेंगे.’

लोगों और एक्सपर्ट की राय से जारी रहेगी अनलॉक की प्रक्रिया
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम हफ्ता दर हफ्ता जनता के सुझाव और एक्सपर्ट से राय लेकर लॉकडाउन को खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते अगर बीच में लगा कि कोरोना बढ़ने लगा तो हमें अनलॉक की प्रक्रिया को भी रोकना पड़ेगा, आप सभी लोगों से अपील है कि कोरोना से संबंधी जो भी एहतियात हैं, उसको जरूर बरते.’

Read also: कोरोना की दूसरी लहर के लिए पीएम मोदी ज़िम्मेदार: राहुल गाँधी

सभी से समर्थन की अपील
दिल्लीवासियों से अपील करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी लोगों की मदद की जरूरत है, जब नियम का पालन करेंगे तभी दिल्ली में सभी आर्थिक गतिविधियां खुल पाएंगी. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी जबतक जरूरत न हो, घर से बाहर न निकले, यह समय बहुत ही नाजुक है, हम सभी को बहुत गंभीरता से आचरण करना है, ताकि हम सब मिलकर दिल्ली को बचा सके और देश को बचा सके, कोरोना नियमों की अनदेखी एकदम मत करें.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related