तो इसलिए किंग्स इलेवन पंजाब बनी पंजाब किंग्स

बॉलीवुडतो इसलिए किंग्स इलेवन पंजाब बनी पंजाब किंग्स

Date:


तो इसलिए किंग्स इलेवन पंजाब बनी पंजाब किंग्स

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट टी20 लीग आईपीएल के 14वें सीजन से पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खुद को पूरी तरह से बदलने का फैसला करते हुए पुराने नाम और टीम के निशान (लोगो) को त्याग दिया। आईपीएल 2021 की नीलामी से दो दिन पहले पंजाब की टीम ने नये लोगो और टीम के नये नाम का ऐलान करते हुए बताया कि इस सीजन उनकी टीम पंजाब किंग्स के नाम के साथ खिताबी रेस में हिस्सा लेगी। वहीं नीलामी के दो दिन बाद टीम के सह मालिक नेस वाडिया ने टीम के अचानक से नाम बदलने के कारण को लेकर खुलासा किया है।

आईपीएल के पहले 13 सालों तक किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के नाम से भाग लेने वाली यह टीम इस साल पंजाब किंग्स के नाम से टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। वाडिया ने खुलासा किया कि मैनेजमेंट काफी समय से ब्रैंड नेम बदलने की कोशिश कर रहा था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस प्लान पर रोक लग गई थी।

उन्होंने कहा,’ हमें महसूस हुआ कि हमें चीजों को एक नये तरीके से देखने की जरूरत है। हमें काफी सालों से चली आ रही टीम को रिब्रैंड और रिइनवेंट करने की जरूरत है। जैसा की कहा भी जाता है कि जब कोई चीज काम न करे तो उसे बदलो और फिर से कोशिश करो और वो काम करने लगता है। किंग्स इलेवन पंजाब में प्लेइंग 11 का ज्यादा ध्यान होता था लेकिन पंजाब किंग्स से फैन्स ज्यादा से ज्यादा खुद को जोड़ पाने में कामयाब रहेंगे।’

गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अभी तक आईपीएल के इतिहास में एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है जबकि साल 2013 में वह एक बार फाइनल में पहुंची थी जहां पर उसे केकेआर की टीम ने मात दी थी।

वाडिया ने आगे बताया कि हम पिछले कई सालों से इसे बदलने की कोशिश कर रहे थे। 2020 में कोरोना की वजह से हम यह कर नहीं पाये, जिसके बाद हम यह सोच रहे थे कि इसे इस साल मिनी ऑक्शन पर बदलें या फिर अगले साल होने वाली मेगा नीलामी के दौरान, अंत में हमने इसी साल बदलने का निर्णय लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...