करीना-सैफ के घर आया एक और तैमूर

बॉलीवुडकरीना-सैफ के घर आया एक और तैमूर

Date:


करीना-सैफ के घर आया एक और तैमूर

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान एक बार फिर से माता पिता बन चुके हैं इसी के नन्हें नवाब तैमूर अली खान को अपना छोटा भाई मिल गया है। करीना कपूर खान, शनिवार की शाम को भर्ती हुई थीं और 21 फरवरी की सुबह 8:30 बजे करीना कपूर खान ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। करीना कपूर की फैमिली के कई सदस्य इस खुशखबरी के बाद से हॉस्पिटल में जमा होने लगे हैं।

एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि पिछली बार जब वो पहली बार मां बनने वाली थीं तो काफी नर्वस थीं, इस बार वो काफी शांति और सुकून से हैं। इस बार उन्होेंने बेहतर तैयारी की है।

गौरतलब है कि इस बार करीना कपूर खान ने अपनी प्रेगनेंसी पूरी तरह से इंजॉय किया है। वो दोस्तों से मिलीं, परिवार से मिलीं और ढेर सारा समय खुद के साथ बिताया। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग भी पूरी की।

सैफ अली खान अक्टूबर 2012 में करीना के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। उनका पहला विवाह अभिनेत्री अमृता से हुआ था। सैफ और अमृता के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...