दीवाली पर डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर

बॉलीवुडदीवाली पर डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर

Date:


दीवाली पर डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर 2021 का सबसे बड़ा डेब्यू करने जा रही हैं, क्योंकि उनकी पहली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ को इसी दिवाली पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि उनकी डेब्यू फिल्म ‘पृथ्वीराज’ इस दिवाली की एक बहुत बड़ी रिलीज होगी।

मानुषी कहती हैं, “जब मैं बड़ी हो रही थी तो मुझे याद है कि दिवाली के दौरान हम फिल्म देखने थिएटर जाया करते थे। हमारे सामने यह साफ जाहिर था कि साल की कुछ बड़ी फिल्में दिवाली पर रिलीज हुआ करती हैं, जो सबके साथ बैठ कर देखने लायक होती हैं। आज जबकि मेरी फिल्म एक दिवाली रिलीज के रूप में प्रस्तावित है, मैं सिर्फ शुक्रगुजार ही हो सकती हूं कि मुझे वायआरएफ के द्वारा लॉन्च किया जा रहा है।”

मानुषी का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी जान लड़ा दी है और अब दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हैं। उन्हीं के शब्दों में- “इस डेब्यू पर मैंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है तथा इस महत्वपूर्ण और खूबसूरत भूमिका को निभाने के लिए मैंने खुद पर साल भर से ज्यादा लगातार काम किया है। इसलिए मुझे बड़ी उत्सुकता है कि मेरी फिल्म खूब चले और उम्मीद करती हूं कि लोग इसे बेहद पसंद करेंगे।”

इस तरह की पिछली बड़ी दिवाली रिलीज ‘ओम शांति ओम’ के साथ डेब्यूटांट दीपिका पादुकोण के खाते में दर्ज हुई थी। संयोग की बात है कि दीपिका भी एक मॉडल से एक्ट्रेस बनी थीं। मानुषी से यह पूछने पर कि क्या यह तुलना उन्हें चुनौतीपूर्ण लगती है या डराती है, उनका जवाब था- ‘जब आप यह कहते हैं कि जिस तरह का दिवाली डेब्यू दीपिका पादुकोण को ‘ओम शांति ओम’ के साथ मिला था, उसी तरह का डेब्यू मुझे भी हासिल हो रहा है, तो मैं खुद को सौभाग्यशाली ही समझ सकती हूं। दीपिका एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनकी अनेक लड़कियां प्रशंसा व आदर करती हैं और न जाने कितनी ही लड़कियों की वह प्रेरणास्रोत हैं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...