30 जुलाई को रिलीज़ को आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, पोस्टर में दिखा दबंग लुक

बॉलीवुड30 जुलाई को रिलीज़ को आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, पोस्टर में...

Date:


30 जुलाई को रिलीज़ को आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, पोस्टर में दिखा दबंग लुक

आलिया भट्ट की बहुप्रतिक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का पोस्टर हो गया है और अब आलिया भट्ट ने रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित गंगूबाई काठियावाड़ी 30 जुलाई 2021 को रिलीज होगी। इसी दिन प्रभास और पूजा हेगड़े की राधे श्याम भी रिलीज हो रही है। जो कि एक प्रेम कहानी है।

आलिया ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए लुक के साथ इसकी जानकारी शेयर की है। इस नए पोस्टर में आलिया गंगूबाई के किरदार में टशन दिखाते हुए लाजवाब दिख रही हैं। इस बात की चर्चा हो रही थी कि अपने मासूम चेहरे के साथ आलिया भट्ट कैसे इस दबंग किरदार को पर्दे पर पेश करेंगी?

https://www.instagram.com/p/CLqeSn2MzxZ/

लेकिन इस नए पोस्टर की झलक देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि गंगूबाई काठियावाड़ी के किरदार को भंसली ने मासूमियत और रोबदार के मिश्रण के साथ पेश करने की योजना बनाई है। बता दें कि गंगूबाई काठियावाड़ी हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस के एक अध्याय पर बेस्ड है। फिल्म में अजय देवगन और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। लेकिन फिल्म की पूरी जिम्मेदारी आलिया भट्ट ने बतौर कलाकार अपने कंधे पर उठा कर रखी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...