कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी

बॉलीवुडकंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Date:


कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी

नई दिल्ली : गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत के पेश नहीं होने पर मुम्बई की एक अदालत ने सोमवार को उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया. अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने एक फरवरी को रनौत को समन जारी कर एक मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था. कंगना रनौत के सोमवार को अदालत में पेश नहीं होने पर मजिस्ट्रेट आरआर खान ने अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी करते हुए मामले को सुनवाई के लिए 26 मार्च के लिए सूचीबद्ध कर दिया.

इससे पहले, निचली अदालत ने बताया था कि मामले की आगे की सुनवाई के लिए 22 मार्च की तारीख तय की गई है. रनौत के वकील रिजवान सिद्दीकी ने अदालत में दलील दी थी अभिनेत्री के खिलाफ समन कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना जारी किया और इसलिए यह ‘विधि विरुद्ध’ है. सिद्दीकी ने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा जिस प्रक्रिया का पालन किया गया, उसे बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी.

वहीं, जावेद अख्तर की वकील वृंदा ग्रोवर ने दलील दी कि किसी उच्च अदालत के समन पर रोक ना लगाने के मद्देनजर अगर प्रक्रिया को चुनौती भी दी जाती है, तब भी रनौत को अदालत के निर्देशानुसार पेश होना होगा. वकील ने दलील दी, ‘आदेश के खिलाफ अपील करना या प्रक्रिया को चुनौती देना आरोपी का अधिकार है, इससे कोई इनकार नहीं कर सकता और ऐसा करने से कोई उसे रोक भी नहीं सकता…यह अदलत भी नहीं. कगना रनौत इस अदालत के आदेश का पालन करने में विफल रही हैं और किसी उच्च अदालत ने भी समन पर रोक नहीं लगाई है.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...