राहत की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कंगना

बॉलीवुडराहत की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कंगना

Date:


राहत की उम्मीद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं कंगना

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर टिप्पणी मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई हैं. सोशल मीडिया पर टिप्पणी के लिए मुंबई में चल रहे तीन आपराधिक मामलों को हिमाचल ट्रांसफर करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. याचिका में कहा गया है कि अगर ट्रायल मुंबई में चलता है तो उनको शिवसेना नेताओं की निजी प्रतिशोध की वजह से जान का खतरा है.

पहला केस
दरअसल, पहला केस वकील अली काशिफ खान देशमुख ने दर्ज करवाया था. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आपराधिक शिकायत को लेकर है, जिसमें आरोप है कि रनौत का ट्वीट हिंदू और मुसलमानों के बीच सौहार्द बिगाड़ने का कारण बना है.

दूसरा केस
दूसरा केस गीतकार जावेद अख्तर द्वारा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष दायर आपराधिक मानहानि का मुकदमा है जिसमें आरोप लगाया गया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिपब्लिक टीवी में रनौत ने उनके खिलाफ मानहानि की टिप्पणी की थी.

तीसरा केस
तीसरा केस कास्टिंग डायरेक्टर मुनव्वर अली सैय्यद द्वारा दायर किया गया राजद्रोह का मामला है जिसमें आरोप है कि रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक तौर पर बांटने की कोशिश की.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related