कानपुर अपहरण कांड में बर्रा थाना प्रभारी लाइन हाजिर

उत्तर प्रदेशकानपुर अपहरण कांड में बर्रा थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Date:


कानपुर अपहरण कांड में बर्रा थाना प्रभारी लाइन हाजिर

उनकी जगह हरमीत सिंह को बर्रा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है
लैब टेक्नीनिशयन बेटे को छुड़ाने के लिए परिजनों ने मकान और जेवर बेचकर जुटाई थी रकम
पुलिस की मौजूदगी में ही अपहरणकर्ता ले भागे थे 30 लाख रुपए

अमित बिश्‍नोई

22 जून को लापता हुए बर्रा में रहने वाले एक लैब टैक्नीशियन को पुलिस अब तक नहीं ढूंढ पाई है. कानपुर में दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के मामले के बाद इस मामले में पुलिस की किरकरी हो रही थी. दरअसल, लैब टैक्नीशियन को छुड़ाने के लिए उनके परिजनों ने मकान और उसकी बहन के जेवर बेचकर 30 लाख रुपए जुटाए थे. पुलिस की मौजूदगी में यह रकम फिरौती मांगने वाले बदमाश लेकर भाग गए थे. मामला एसएसपी की चौखट तक पहुंचा तो वह तुरंत एक्टिव हो गए.वह देर रात ही बर्रा थाने पहुंच गए थे. न्यूज वेबसाइट बिजनेसबाइट्स ने पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए यह मामला प्रमुखता से पब्लिश की थी. मामले में एसएसपी ने सख्त एक्शन लिया है.अपहरण मामले में थाना प्रभारी, बर्रा पर गाज गिरी है. थाना प्रभारी रणजीत राय को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है, वहीं उनकी जगह हरमीत सिंह को बर्रा थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है.

इंस्पेक्टर पहले भी रहे विवादों में
हाल ही में इंस्पेक्टर ने छेड़छाड़ पीड़िता मामले में पीडि़ता पर ही केस दर्ज करा दिया था. उस मामले में जांच चल रही है. अब एक नया मामला पुलिस की किरकरी करा रहा है. बर्रा इंस्पेक्टर रणजीत राय की ओर से बरती गई लापरवाही की वजह से पीड़ित परिवार को भुगतना पड़ा.हाल ही छेड़छाड़ की पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.इस मामले में बर्रा थाने प्रभारी पर आरोपी के साथ सेटिंग कर बाद में पीड़िता के खिलाफ ही बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के आरोप लगे थे. इस मामले में भी एसएसपी ने इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू की थी.

  • कानपुर अपहरण कांड में बर्रा थाना प्रभारी लाइन हाजिर
  • कानपुर अपहरण कांड में बर्रा थाना प्रभारी लाइन हाजिर



एसपी साउथ का वीडियो वायरल
पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता से कहा था कि बैग में कोई चिप लगा दी जाए, जिससे बदमाशों की लोकेशन मिल सके, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी. सोशल मीडिया में अपर्णा गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं कि पुलिस टीम जब तक डेढ़ दो किलोमीटर दौड़ कर जाती उससे पहले बदमाश बैग लेकर चंपत हो गए.दुखी बहन का कहना है कि उनके भाई का अपहरण हो गया था. पुलिस ने कुछ नहीं किया. पुलिस ने हमसे 30 लाख रुपया भी दिलवा दिया. अब मेरा पैसा भी चला गया भाई भी नहीं मिला. पुलिस ने मेरे साथ गद्दारी की है. एसपी अपर्णा से जब हमने कहा कि बैग में चिप लगवा दो तो वह हमसे गुस्सा करके कहने लगीं की जाइये इतनी छोटी-छोटी बात के लिए हमारे पास न आया करें.

क्या था मामला?
कानपुर के बर्रा 5 के रहने वाले चमन यादव का बेटा संजीत लैब टेक्नीशियन है. वह बीती 22 जून को बाइक से ऑफिस जाने को कहकर निकला था लेकिन वह नहीं लौटा. उसकी बाइक भी बरामद नहीं हुई. पीड़ित परिवार ने बर्रा थाने में घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस उसे नहीं तलाश पाई. इस मामले में एसएससपी साउथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एक ही नंबर से मांगते रहे फिरौती, पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी
तीन दिन बाद संजीत के पिता के मोबाइल पर बदमाशों ने फोन करके संजीत को छोड़ने के लिए 30 लाख की फिरौती मांगी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए प्लान बनाया और परिवार से कहा 30 लाख रुपये का इंतजाम कीजिए, पुलिस का प्लान था कि जब बदमाश फिरौती की रकम लेने आएंगे तब उन्हें दबोच लिया जाएगा. इस पर पीड़ित परिवार ने बर्रा 5 में अपना मकान 20 लाख रुपए में बेचा और बेटी की शादी के लिए बनवाए जेवर बेचकर 30 लाख रुपए का इंतजाम किया.इस मामले में पुलिस हर कदम पर लापरवाही बरती रही. इसके चलते पीड़ित परिवार के हाथ से मकान और जेवर बेचकर जुटाई गई रकम चली गई.परिजनों के अनुसार बदमाश लगातार उनसे एक ही नंबर से बात करते रहे. पुलिस को पहले ही सूचना दी थी इसके बाद भी पुलिस ट्रेस नहीं कर सकी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...