तमिल फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला ने चार्ज किए 10 करोड़ रुपए

बॉलीवुडतमिल फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला ने चार्ज किए 10 करोड़ रुपए

Date:


तमिल फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला ने चार्ज किए 10 करोड़ रुपए

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अब तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उर्वशी रौतेला तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि उर्वशी रौतेला की इस अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।

इस बड़ी फिल्म के लिए उर्वशी रौतेला ने भी मोटी रकम वसूल की है। बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म में माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एक आईआईटीयन की भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी ने इस बिग बजट फिल्म पर काम शुरू भी कर दिया। उनकी हाल में ही मशहूर एक्टर रसवनन के साथ एक तस्वीर भी सामने आई थीं।

सूत्रों के हवाले से ये खबरें भी सामने आई हैं कि उर्वशी रौतेला ने इस साउथ फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। ऐसा कर उर्वशी रौतेला इंडस्ट्री की सबसे मंहगी हीरोइनों में शुमार हो गई हैं। दीपिका और प्रियंका के बाद उर्वशी रौतेला सबसे मंहगी एक्ट्रेस बन गई हैं।

तमिल के अलावा उर्वशी जल्द ही तेलुगू फिल्म में भी नजर आने वाली है। उनकी इस फिल्म का नाम है ब्लैक रोज। जिसका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है। गुरु रंधावा के साथ भी उर्वशी रौतेला का नया प्रोजेक्ट सामने आने वाला है। इस गाने का नाम है मर जाएंगे। जिसमें दोनों जल्द ही रोमांस करते दिखेंगे। इसके अलावा सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ ‘वर्साचे’ म्यूजिक एल्बम में भी उर्वशी दिखेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...