बेटी पर भद्दा कमेंट करने वाले की मंदिरा बेदी लगाई क्लास

बॉलीवुडबेटी पर भद्दा कमेंट करने वाले की मंदिरा बेदी लगाई क्लास

Date:


बेटी पर भद्दा कमेंट करने वाले की मंदिरा बेदी लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर स्टार्स को ट्रोल किया जाता है और कई बार स्टार्स सामने आकर उनको मुंहतोड़ जवाब भी देते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ अभिनेत्री मंदिरा बेदी के साथ हुआ है जो कि काफी चर्चा में चल रहा है। सब जानते हैं कि मंदिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा उनके फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था।

इस तस्वीर में मंदिरा बेदी के अलावा उनका बेटा वीर और बेटी तारा नजर आ रहे हैँ। बस इस तस्वीर पर कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट कर दिए थे जो कि मंदिरा को नागवार गुजरे हैं।

मंदिरा बेदी ने इस दौरान यूजर्स को काफी खरी खोटी सुना डाली है। एक यूजर ने लिखा था कि.. ‘मैडम इस बच्ची को आपने किस स्लमडॉग सेंटर से गोद लिया था?

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा था कि.. सड़क से गोद ली हुई बच्ची अलग महसूस कर रही है। तुम लालची लोग इस झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली बच्ची को डरा रहे हो।’ मंदिरा बेदी ने इस कमेंट्स का जवाब दिया है। उन्होने लिखा कि.. ‘ऐसे लोगों को मेँशन करना काफी जरूरी होता है।

तुमको भी मेरी अटेँशन मिल गई।’ एक कमेंट वो लिखती हैं कि.. ‘ऐसे नागरिक जो खुद को राजेश त्रिपाठी बताते हैं। इतना तो तय है कि ये इनका असली नाम नहीं है क्योंकि ये लोग डरपोक होते हैं, जो सिर्फ पीछे चुपकर बोलना जानते हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...