कचरे के ढेर में मिली अपर्णा से मिलने बदायूं पहुंचीं स्वरा भास्कर

बॉलीवुडकचरे के ढेर में मिली अपर्णा से मिलने बदायूं पहुंचीं स्वरा भास्कर

Date:


कचरे के ढेर में मिली अपर्णा से मिलने बदायूं पहुंचीं स्वरा भास्कर

कचरे के ढेर में मिली अपर्णा से मिलने की चाहत अभिनेत्री स्वरा भास्कर को लखनऊ से बदायू खींच लाई, बदायूं स्थित नेकपुर में संचालित विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में उन्होंने पूरा दिन बच्चों के साथ बिताने के बाद स्वरा ने संचालक अनुप कुमार सक्सेना और प्रबंधक प्रियंका जौहरी से वादा किया था कि वह इन बच्चों से जल्द ही दोबारा मिलेंगी।

उन्होंने ने कल 1000 डायपर और बेबी केयर प्रोडक्ट्स दत्तक केंद्र में भिजवाएं है । इससे बच्चों के प्रति स्वरा का लगाव और प्यार दिखाई देता है। स्वरा की यह पहल से प्रेरणा लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस तरह की नेक काम कर समाज में अपना योगदान दे यह उम्मीद करना गलत नही होगा।

संचालक अनुप कुमार सक्सेना कहते है की, “स्वरा भास्कर जी, हमारे दत्तक ग्रहण अभिकरण बदायूं में आयी और आकर उन्होंने मेरठ मे कूढ़े के ढेर में मिली बच्ची को अपने गले लगाया और दुलार किया । उनका मन अनाथ बच्चों के लिए काफ़ी व्यथित दिखा। लगा के मानो एक तरफ वो लोग है जो इन मासूम बच्चों का तिरस्कार करते है , तो एक तरफ़ ऐसे लोग भी है जो सफलता के बुलंदियों पर पहुंचकर भी ऐसे बच्चों के प्रत प्रेम और वासल्य रखते है। स्वरा भास्कर जी ने मुझे आश्वासन दिया की वें हमारी संस्था में ऐसे बच्चों के लिए सहानभूति पूर्वक सहयोग करती रहेंगी । मैं उनकी ऐसी श्रेष्ठ भावना के लिए ह्रदय से नमन करता हूं ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related