एक्ट्रेस अर्शी खान कोरोना संक्रमण की चपेट में

बॉलीवुडएक्ट्रेस अर्शी खान कोरोना संक्रमण की चपेट में

Date:


एक्ट्रेस अर्शी खान कोरोना संक्रमण की चपेट में

टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में बतौर चैलेंजर नजर आईं अर्शी खान कोविड-19 की चपेट में आ चुकी हैं. वह कोरोना पॉजिटिव निकली हैं. मालूम हो कि एक्ट्रेस पंजाब से एक म्यूजिक वीडियो शूट कर एक दिन पहले ही मुंबई वापस लौटी हैं. उन्होंने खुद को मुंबई के घर पर आइसोलेट करने के साथ क्वारनटीन कर लिया है. अर्शी के अंदर हल्के लक्ष्ण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद की जांच कराना जरूरी समझा. रिपोर्ट में वह कोविड-19 पॉजिटिव आई हैं.

गौरतलब है कि अर्शी खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैन्स को दी. उन्होंने लिखा, “मुझे कुछ देर पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी से अपनी कोविड-19 रिपोर्ट्स मिली हैं जो 19 अप्रैल में हुई थी. मैं कोविड-19 पॉजिटिव आई हूं. कल से ही मुझे अपने अंदर हल्के लक्ष्ण नजर आ रहे थे. जो लोग मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि वह अपनी जांच जरूर करा लें. सभी सावधानियां बरतें, सुरक्षित रहें और अल्लाह आप सभी की रक्षा करें.”

20 अप्रैल को अर्शी खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं, जहां लोग उनके साथ सेल्फी क्लिक करते नजर आए थे. इसके अलावा अर्शी खान को एक शख्स ने हाथ पर किस भी किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. शख्स के किस करने के बाद अर्शी खान को समझ नहीं आया था कि उन्होंने ऐसा आखिर क्यों किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...