दिग्गज फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर आज हॉलीवुड फिल्म एसेसेन्स टारगेट रिलीज हुआ, जिसके निर्माता – निर्देशक गाइल्स गैम्बिनो है। इस फ़िल्म में एक पोइजन किलर वीमेन एक अंजान लक्ष्य को बर्बाद करने के लिए निकलती है, जिसकी रोमांचक जर्नी है।
यह फ़िल्म 7 मई 2019 को रिलीज हुई थी, जिसमें नतालिया बिलबाओ, टिफ़नी कार्टर, लेस्ली चार्ल्स, मैट क्रूज़, अलिका डेल सोल, जिमेना गाला, गाइल्स गैम्बिनो, जेम्स गिब्लिन, करीना मैटस पाइपर, रीना ओटा, माटेन स्वान मुख्य भूमिका में हैं। यह एक एक्शन मिस्ट्री है, जो दर्शकों में रोमांच पैदा करती है। फ़िल्म एक हत्यारानी रोजा की कहानी है, जिसका किरदार जिमेना गाला निभा रही हैं। इसमें रोजा पोइजन बेस्ड किलिंग को अंजाम देती है और फिर दूसरे किलिंग के लिए बार्सिलोना जाती है। यह एक रोचक मिस्ट्री थ्रिलर है।
Read also: बंगाल के पीड़ित हिंदुओं के लिए विहिप ने किया न्यायपालिका व हिन्दू समाज का आवाहन
आपको बता दें कि मस्तानी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इससे पहले वेब सीरीज द रेड लैंड रिलीज हो चुकी है जिसमें पूर्वांचल में जातिवाद की लड़ाई के खूनी अंजाम को दिखाया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और अब यह मिस्ट्री थ्रिलर। मालूम हो कि हैदर काजमी ने मस्तानी के बारे में कहा था कि यह सार्थक और प्रगतिशील सिनेमा के लिए एक बेहतर मंच बनेगी। यहां लोग पूरे परिवार के साथ बैठकर फिल्में वेब सीरीज व अन्य मनोरंजक चीजें देख पाएंगे। इस प्लेटफार्म पर हैदर काजमी की के निर्देशन में बनी फिल्में रिलीज होंगी ही साथ-साथ दुनिया भर में बनी अच्छी और सार्थक फिल्में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों को देखने को मिलेगा, जिसका मनोरंजन के साथ सामाजिक सरोकार होगा।

