भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने शर्टलेस होकर लगाया पोछा

बॉलीवुडभोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने शर्टलेस होकर लगाया पोछा

Date:


भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने शर्टलेस होकर लगाया पोछा

भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों शर्टलेस होकर पोछा लगा रहे हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल होने हो रहा हैं। इस वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ अभी हाल ही में रिलीज उनके सुपरहिट गाना परदेसिया की हेरोइन श्वेता माहरा भी सेंसेशनल लुक में नज़र आ रहीं हैं। इस वीडियो को खेसारीलाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है, जिसमें उनकी और श्वेता की केमेस्ट्री किसी के भी दिल छू लेगी। खासकर तब जब शर्टलेस होकर पोछा लगाते खेसारीलाल को नज़र न लगे, इसलिए श्वेता उन्हें काजल लगाती हैं।

खेसारीलाल यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने गाने के प्रमोशन के तौर पर बनाया है। सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज ‘परदेसिया’ को भोजपुरी दर्शकों ने जबरदस्त प्यार दिया है। यही कारण है कि तीन ही दिन में इस गाने को 8.5 मिलियन (8,600,277) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Read also: इंग्लैंड के खिलाफ 5-0 से टेस्ट सीरीज जीतेगा भारत: मोंटी पनेसर

सुपरस्टार खेसारीलाल यादव ने पहली बार अपने गानों का प्रमोशन इंस्टाग्राम रील से किया, क्योंकि उनके भोजपुरी गाने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। करोड़ों लोगों में उनके प्रति दीवानगी उनके गाने को हिट करा देती है। अब परदेसिया भी सोशल मीडिया पर छा गया है। श्वेता माहरा के साथ खेसारीलाल यादव ने गाने के वीडियो में जबरदस्त डांस किया है। वहीं खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज की आवाज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस गाने के पीआरओ रंजन सर्वेश हैं, जिन्होंने बताया कि यह गाना हिंदी गाने परदेसिया का भोजपुरी वर्जन है, जिसका रीक्रिएशन भोजपुरी अंदाज में किया गया है, जो अब खूब पॉपुलर हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...