विकास दुबे मामले में 6 बैंकों से 75 करोड़ का खेल आया सामने

उत्तर प्रदेशविकास दुबे मामले में 6 बैंकों से 75 करोड़ का खेल आया...

Date:


विकास दुबे मामले में 6 बैंकों से 75 करोड़ का खेल आया सामने

5 करोड़ सट्टे में लगान की बात आई सामने, एसएसपी पर जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप
8 पुलिसकर्मियों की हत्याकांड को अंजाम देने वाले विकास दुबे के फाइनेंस का काम देखता था जय बाजपेई

अमित बिश्‍नोई

8 पुलिसकर्मियों की अपने साथियों के साथ मिलकर निर्मम हत्या करने वाले विकास दुबे के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. बिकरु गांव में घटी घटना में चश्मीद गवाह बनने को हथियार लूटने में जेल भेजे गए शशिकांत की पत्नी मनु तैयार हो गई है. अब विकास के फाइनेंशियल काम में मदद करने वाले जय बाजपेई को लेकर कई अहम खुलासे हो रहे हैं. पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक विकास और जय के बीच 1 साल के अंदर लगभग 75 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ. 6 बैंकों के माध्यम से यह ट्रांजेक्शन हुए. आईपीएल के सट्टे में पांच करोड़ रुपए लगाए गए. पता चला है कि विकास से 2 परसेंट इंटरेस्ट पर रुपए लेकर जय 5 परसेंट ब्याज लेकर उसे आगे बढ़ा देता था.

ईडी को एकाउंट डिटेल भेजी
पुलिस पुलिस और एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जय बाजपेई बीसी चलाता था. वहीं विकास की काफी रकम सट्टे में लगाता था. जय बाजपेई ऑनलाइन सट्टा लगाता था. इस सट्टे में विदेशी लोगों की संलिप्तता पाई गई है. इन फॉरनर्स की भी जांच हो रही है. इसकी जानकारी ईडी को दी गई है.ईडी भी मामले में पड़ताल में जुटी हुई है.

एसएसपी को दी थी रिपोर्ट पर दबा दी गई
जय बाजपेई के साथ मिलकर कुछ ही दिनों में अमीर होने वाले अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कार्रवाई शुरू नहीं की है.आईजी आलोक सिंह ने भी कानपुर में तैनाती के दौरान जय बाजपेई के खिलाफ जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट भी जय बाजपेई, पवन गुप्ता, महेंद्र सिंह और राज कुमार प्रजापति के खिलाफ आई. कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तत्कालीन एसएसपी अनंत देव को दी गई लेकिन कार्रवाई की जगह जांच रिपोर्ट दबा ली गई.

9 संपत्ति पर भी नजर
विकास दुबे के फंड मैनेजर जय बाजपेई पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. आयकर विभाग की बेनामी विंग उसकी 9 संपत्तियों की जांच करेगी. जय बाजपेई के खिलाफ ईडी भी अपनी जांच शुरू कर चुका है. बेनामी विंग जय के ब्रह्मनगर में 6 मकान, आर्यनगर में 2 मकान और पनकी में 1 मकान की खरीद-फरोख्त का ब्यौरा जांचेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...