संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन

बॉलीवुडसंगीतकार रामलक्ष्मण का निधन

Date:


संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण ने शनिवार की सुबह नागपुर में आखिरी सांसें लीं। 79 वर्षीय संगीतकार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन समेत 150 फिल्मों में संगीत दे चुके रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। लता मंगेशकर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए संगीतकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बता दें, पहले रामलक्ष्मण ‘लक्ष्मण’ के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। साल 1976 में फिल्म ‘एजेंट विनोद’ (1977) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया।

चार दशक लंबे अपने करियर में इन्होंने हिंदी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में संगीत दिया है। सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट दिए। ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ में इन्होंने ही संगीत दिया था, जिसके सभी गाने सुपरहिट रहे थे।

Read also: कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड के खिलाफ FIR दर्ज, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर संगीतकार के जाने पर शोक व्यक्त किया। वह लिखते हैं, मेरी कई सफल फिल्मों जैसे मैंने प्यार किया, पत्थर के फूल, हम साथ साथ हैं, हम आपके हैं कौन जैसी सफल फिल्मों के संगीत निर्देशक राम लक्ष्मण का निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...