कृति सेनन के बॉलीवुड में सात साल पूरे

बॉलीवुडकृति सेनन के बॉलीवुड में सात साल पूरे

Date:


कृति सेनन के बॉलीवुड में सात साल पूरे

कृति सैनन ने टाईगर श्रॉफ के साथ 23 मई 2014 को फिल्म हीरोपंती के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। और उस दिन के बाद कृति सैनन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, इंडस्ट्री में अपना मुकाम बनाने में उन्हें थोड़ा सा वक्त लगा लेकिन इस समय उनके पास शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार है।

कृति ने कहा – मैं इस समय अपने करियर के सबसे शानदार समय में हूं। अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए उत्साहित हूं। कृति का कहना है कि वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इतने छोटे से करियर में उन्हें इतनी अलग अलग भूमिकाएं करने का मौका मिला।

कृति सैनन का मानना है कि एक्टर के तौर पर इतने 2014 से अब तक वो काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने काफी कुछ सीखा है और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की है।

कृति ने 2019 से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफल फिल्मों की धमाकेदार शुरूआत की थी कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लुका छिपी के साथ। मार्च 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और कृति और कार्तिक के करियर को भी नई दिशा दी।

अप्रैल में वो अभिषेक वर्मन की कलंक में ऐरा गैरा नत्थू खैरा पर ठुमके लगाती दिखीं। फिल्म में कृति के इस गेस्ट अपीयरेंस ने काफी तारीफें बटोरीं, भले ही फिल्म ना चली हो।

कृति ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एंट्री की हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोज़िट दिखाई दीं और उनकी कॉमिक टाईमिंग ने दर्शकों का दिल जीता और अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को सराहा गया।

कृति सैनन के लिए 2020 काफी दिलचस्प होने वाला था। पहली बात तो ये कि वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली करने वाली थी। इसके अलावा, कृति सैनन मीमी की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वो एक सरोगेट मां की भूमिका में दिखाई देने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद सब कुछ अधर में लटक गया है।

अगर अभी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कृति सैनन एक तरफ, वरूण धवन के साथ अरूणाचल प्रदेश में भेड़िया की शूटिंग कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे की शूटिंग लॉकडाउन के पहले ही पूरी कर चुकी हैं।

वहीं कृति सैनन की मीमी और राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म हम दो हमारे दो, पूरी हो चुकी हैं और रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। कृति का नाम आने वाले कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ भी जोड़ा जा रहा है। इसके बाद वो टाईगर श्रॉफ की गणपत में दिखाई देंगी।

अफवाहों की मानें तो ऋतिक रोशन की कृष 4 के लिए राकेश रोशन के दिमाग में हीरोइन के तौर पर कृति सैनन का नाम काफी समय से है। हालांकि, फिल्म को लेकर ही फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है ऐसे में हीरोइन का नाम महज़ अफवाहें ही होंगी।

ओम राउत की आदिपुरूष में राम के किरदार में प्रभास, लक्ष्मण के किरदार में विकी कौशल और रावण के किरदार में सैफ अली खान नज़र आएंगे। और फिल्म की सीता की खोज आकर रूकी कृति सैनन पर।

जैकी भगनानी, 20 साल बाद रहना है तेरे दिल में सीक्वल प्लान कर रहे हैं और फिल्म की हीरोइन के लिए कृति सैनन का नाम तय हो चुका है। फिल्म के हीरो के तौर पर विकी कौशल दिखाई दे सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...