अकेलेपन से परेशान हैं संजना सांघी

बॉलीवुडअकेलेपन से परेशान हैं संजना सांघी

Date:


अकेलेपन से परेशान हैं संजना सांघी

मुंबई: बॉलीवुड ऐक्ट्रेस संजना सांघी ने मुकेश छाबड़ा के डायरेक्शन में बनी दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। दिल बेचारा’ के बाद संजना सांघी की लंबी फैन फॉलोइंग हो गई है। इस फिल्म में सुशांत के साथ ही संजना की एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। अभिनेत्री संजना सांघी ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ी बात बोली है। वह इस समय सिंगल हैं। ऐसे में संजना सांघी ने कहा है कि उन्हें प्यार की तलाश है और साथ ही यह भी बताया है कि उन्हें कैसे पार्टनर चाहिए।

संजना सांघी ने आरजे (रेडियो जॉकी) सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान कही कि ‘संजना की लव लाइफ बहुत से दुखद स्थिति में हैं। अफसोस की बात है।’ अभिनेत्री का मानना है कि वह रिलेशनशिप के खिलाफ बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने कहा है कि, ‘मैं प्यार और दोस्ती के लिए पूरी तरह से खुली हुई हूं।’

लेकिन जब संजना सांघी से पूछा गया कि उन्हें किस टाइप का पार्टनर चाहिए। इस पर भी अभिनेत्री ने मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘मेरे टाइप बदलते रहते हैं जो मैंने महसूस किया है। इसलिए मेरा कोई टाइप नहीं है। स्कूल में मैं फूटबॉल प्लेयर्स को पसंद करती थी। वह स्टड जो फुटबॉल टीम का कप्तान हो। और कॉलेज में मैं नर्ड्स को पसंद करती थी। अब देखते हैं क्या होता है।’

संजना जल्द ही आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ‘ओम: द बैटल विदइन’ में नजर आएंगी। इस ऐक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अब विदेशों की लोकेशन पर होनी है मगर कोरोना वायरस के चलते यह रुकी हुई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...