मुंबई पहुंचने के बाद रणवीर सिंह को लेकर मीडिया में बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता के हाथ राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद लगी है। उनकी टीम ने रणवीर को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया है जिसमें वह नेगेटिव किरदार में दिखाई देंगे।
बता दें, डायरेक्टर ओम राउत बहुत जल्द रामायण की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाएंगे। उन्होंने फिल्म ‘आदिपुरुष’ की घोषणा कर दी हैं। इसके बाद यह खबर है कि ‘बाहुबली’ के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद भी एक फिल्म ‘सीता’ बनाने जा रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा ने बताया कि राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद इस फिल्म को सीता के पक्ष से बनाएंगे। इस फिल्म का टाइटल भी ‘सीता’ ही होगा।
इस फिल्म को बिग बजट के साथ बनाया जाएगा। साथ ही मेकर्स के दिगाम ने इस समय सीता के किरदार के लिए आलिया भट्ट और करीना कपूर का नाम है। इस बीच एक और दिलचस्प खबर यह है कि ‘सीता’ में रावण के किरदार के लिए अभिनेता रणवीर सिंह से संपर्क किया गया है। रणवीर इससे पहले फिल्म ‘पद्मावत’ में अलाउद्दीन खिलजी का निगेटिव रोल निभा चुके हैं।

