KRK ने सलमान से मांगी माफ़ी

बॉलीवुडKRK ने सलमान से मांगी माफ़ी

Date:


KRK ने सलमान से मांगी माफ़ी

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे हाल ही में रिलीज हुई थी और लगातार इसको लेकर अभी भी चर्चा है। हालांकि इस फिल्म के रिव्यू अच्छे नहीं आए थे लेकिन सलमान खान की फिल्म के रिव्यू का उनकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ता ये सभी जानते हैँ। लेकिन इस समय दौरान कुछ क्रिटिक्स ने सलमान खान की फिल्म को जमकर कोसा है। उनमें से एक हैं कमाल आर खान।

पहले तो केआरके ने सलमान खान की राधे का रिव्यू किया लेकिन इसके बाद वो लगातार व्यक्तिगत टिप्पणी करने लगे। इसके बाद मेगास्टार सलमान खान ने उनपर मानहानि का केस कर दिया है।

केस होते ही केआरके बैकफुट पर हैं और लगातार सलीम खान से सिफारिश कर रहे हैं सलमान खान से कहिए कि केस वापस लें ले। इसके बाद वो उनकी फिल्मों की रिव्यू नहीं करेंगे। इसके बाद सलमान खान के फैंस भी लगातार केआरके को खरी खोटी सुना रहे हैं और लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं।

केआरके ने लिखा था कि.. ‘सम्मानित सलीम खान साहब, में यहां सलमान खान का करियर तबाह करने के लिए नहीं हूं। मैं बसे मजे के लिए रिव्यू करता हूं।

अगर आपको लगता है कि मेरे रिव्यू से सलमान खान को कोई फर्क पड़ता है तो मैं रिव्यू नहीं करूंगा।’ इसके अलावा एक ट्वीट में केआरके लिखते हैं कि..

Read also: मुझे गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं कर सकता: स्वामी रामदेव

‘मेरे द्वारा उनकी फिल्मों में रिव्यू करने से रोकने के लिए केस की कोई जरूरत नहीं है। सलीम सर मैं किसी को दुखी करने के लिए नहीं हूं।

मैं कभी उनकी फिल्म का रिव्यू नहीं करूंगा, आप प्लीज केस वापस लेने के लिए कहें। मैं रिव्यू वीडियो भी डिलीट कर दूंगा आप चाहें तो। धन्यवाद सलीम साहब।’

इसके बाद सलमान खान के फैन ने कमेंट किया है कि.. ‘आपके रिव्यू से किसी को प्रॉबलम नहीं है लेकिन भाषा काफी गलत है। अपने दिमाग का इलाज कराओ।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related