हाल में ही युविका चौधरी और मुनमुन दत्ता जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करके बुरा फंसी। अब राधे एक्टर रणदीप हुड्डा भी कुछ ऐसे ही विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रणदीप हुड्डा ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती पर विवादित टिप्पणी की। मायावती को लेकर डर्टी जोक सुनाया जिसे लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़ गए और इसे ‘सेक्सिस्ट’, ‘स्त्री विरोधी’ और ‘जाति सूचक’ करार दिया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणदीप हुड्डा एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, मैं आपको एक डर्टी जोक सुनाता हूं। इस दौरान वह मिस मायावती का नाम लेते हैं। साथ ही एक गंदा जोक सुनाते हैं। इसी जोक को लेकर यूजर्स एक्टर की लताड़ लगा रहे हैं।
बता दें ये वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ये बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुराना है जब उन्होंने यूपी की पूर्व सीएम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

