बॉलीवुड एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड डॉक्टर तुशान भिंडी से शादी कर ली है। एवलिन ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। तुशान ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं और वे दांतों के सर्जन हैं। हालांकि, एवलिन और तुशान ने पिछले महीने शादी कर ली थी और उन्होंने अब जानकारी दी है।
एवलिन ने शादी पर व्हाटइट कलर का ब्राइडल ग्राउस पहना है वहीं तुशान ब्लू सूट में नज़र आ रहे हैं। एवलिन अपनी व्हाइट ब्राइडल ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि एवलिन बॉलीवुड फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ में नज़र आई थीं।
एवलिन शर्मा और तुशान भिंडी ने पिछले महीने 15 मई को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में शादी के बंधन में बंधे। इससे पहले सिडनी हार्बर ब्रिज पर एवलिन को रोमांटिक डेट में प्रपोज़ करने पर भी तुषान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

