विकी कौशल कैटरीना कैफ के अफेयर के बारे में लगातार कहा जा रहा है लेकिन दोनों ही स्टार्स ने इस पर मुहर नहीं लगाई है। जबकि दोनों को साथ में कई बार एक दूसरे के घर पर भी स्पॉट किया जा चुका है।
लेकिन अब फैंस के लिए गुडन्यूज है कि विकी कौशल कैटरीना कैफ शायद रिलेशनशिप में हैं और बॉलीवुड एक्टर ने इसे इशारों ही इशारों में कंफर्म भी कर दिया है। जी हां, अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर ने विकी कौशल कैटरीना कैफ के रिश्ते पर मुहर लगाई है। हाल में ही उन्होंने इंटरव्यू में ऐसे जवाब दिए जिसके बाद विकी-कैटरीना की लवस्टोरी को कंफर्म माना जा रहा है।
हाल में ही अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन Zoom के साथ चैट शो में नजर आए। यहां हर्ष से पूछा गया कि इंडस्ट्री का कौन सा रूमर्स कपल है जिनके बारे में आपको लगता है कि ये सच है या पीआर मूव है? इस सवाल पर तुरंत हर्षवर्धन ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ का नाम लिया।
इतना ही नहीं हर्षवर्धन ने ये भी कहा कि “विकी कौशल और कैटरीना कैफ साथ में हैं। लेकिन अब मेरी शामत आने वाली है, मैं इस जवाब के बाद बुरा फंस सकता हूं।” बता दें हर्षवर्धन कपूर जल्द ही नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी ‘रे’में नजर आएंगे।

