फास्टट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई, एसआईटी की पूछताछ में भाजपा नेता के बेटे ने कबूली हत्या की बात

उत्तराखंडफास्टट्रैक कोर्ट में होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई, एसआईटी की पूछताछ...

Date:

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे के बाद अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर पूरे उत्तराखंड में गुस्से का माहौल है। आक्रोशित लोग़ और पीड़ित परिजन दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। 19 साल की अंकिता ने कई जिम्मेदारियों और ख्वाबों के साथ वनंत्रा रिजॉर्ट की नौकरी शुरू की थी। इस हत्याकांड में लगातार अब नए खुलासे हो रहे हैं। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य ने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि पुलकित सीधा-साधा बच्चा है। आरोप है कि वेश्यावृत्ति से इनकार पर अंकिता की हत्या की गई। अंकिता, वनंत्रा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। एसआईटी ने रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनेजर अंकित और भाष्कर से पूछताछ की तो उन्होंने पूरा राज उगल दिया। आरोपी है कि अंकिता पर ग्राहकों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। अंकिता इसके लिए राजी नहीं हुई और रिजॉर्ट की हकीकत सामने लाने की धमकी दी। अंकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सभी रिजॉर्ट की जांच के निर्देश है। सीएम ने ये जिम्मेदारी जिलाधिकारियों को दी हैं। बता दें कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पूर्व राज्यमंत्री का बेटा है। अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र भंडारी अपनी बेटी की हत्या से टूट गए हैं। उन्होंने बेटी के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अंकिता परिवार के लिए कुछ करना चाहती थी।

आरोपी पुलकित बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है. विनोद आर्य राज्य मंत्री रहे हैं. विनोट आर्य बीजेपी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और यूपी के सह-प्रभारी रहा हैं। विनोद आर्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रह चुका है। फिलहाल विनोद आर्य और उनके बेटे को भाजपा ने सभी पदों से निष्कासित कर दिया है। पुलकित के पिता विनोद आर्य ने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि पुलकित सीधा साधा बच्चा है। उसका ध्यान बिजनेस पर था। इस मामले में मैं जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं अंकिता को इंसाफ मिले और पुलकित आर्य को इंसाफ मिले।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...