दिल्ली को अनलॉक करने की तैयारी, ऑड- ईवन के साथ खुलेंगे बाजार, चलेगी मेट्रो

फीचर्डदिल्ली को अनलॉक करने की तैयारी, ऑड- ईवन के साथ खुलेंगे बाजार,...

Date:


दिल्ली को अनलॉक करने की तैयारी, ऑड- ईवन के साथ खुलेंगे बाजार, चलेगी मेट्रो

नई दिल्ली: दिल्‍ली में कोरोना केस घटने के साथ ही अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि ऑड- ईवन के साथ मॉल और बाजार खुलेंगे. लेकिन उन्‍होंने साफ किया कि कुछ रियायतों और शर्तों के साथ लॉकडाउन जारी रहेगा.

रियायत के साथ जारी रहेगा लॉकडाउन
सीएम केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में सोमवार के आगे भी लॉकडाउन जारी रहेगा लेकिन काफी रियायत दी जा रही है. बाज़ार, मॉल को ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक के लिए खोला जा रहा है.

50% क्षमता के साथ खुलेंगे ऑफिस
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के ख़िलाफ़ दिल्ली ने अपनी लड़ाई पूरी मज़बूती के साथ लड़ी है, अब वक्त अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे फिर से पटरी पर लाने का है.”सीएम ने बताया कि ऑड-ईवन के आधार पर स्टैंड अलोन दुकाने रोज खुलेंगी. इसके अलावा 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो सेवा भी शुरू कर दी जाएगी. निजी दफ़्तर 50% क्षमता के साथ खोले जा सकते हैं. जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी.”

जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी करेंगे काम
सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100% और बाकी इसके नीचे वाले 50% ऑफिसर काम करेंगे. जरूरी सेवाओं में 100% कर्मचारी काम करेंगे. कोरोना की तीसरी संभावित लहर पर केजरीवाल ने कहा कि, ”हमारी जिम्मेदारी बनती है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के लिए हम तैयारी करें। कल हमने 6 घंटे तक दो अलग-अलग बैठक की. कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम रोजाना 37 हजार मरीज़ के आंकड़ों को आधार मानकर तैयारी कर रहे हैं.”

Read also: Twitter को भारत सरकार की फाइनल वार्निंग

तीसरी लहर के लिए दिल्‍ली तैयार
केजरीवाल ने बताया कि तीसरी लहर को लेकरके विशेषज्ञों के साथ बात करके ये तय किया गया है कि अगली वेव की 37,000 केसों का पीक मानकर तैयारी शुरू की जाए. 420 टन ऑक्सीजन की स्टोरेज क्षमता तैयार की जा रही है. 25 ऑक्सीजन टैंकर खरीदे जा रहे हैं और 64 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं. सीएम केजरीवाल ने बताया कि, ”बच्चों के लिए एक अलग से टास्क फोर्स बनाई गई है यह टास्क फोर्स यह देखेगी कि जो बेड हैं उनमें से कितने बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते है, कितने ICU बेड हैं उनको कितने बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं. बच्चों के लिए अलग तरह के मेडिकल इक्विपमेंट की व्यवस्था करनी है और बच्चों के लिए ये टास्क फोर्स सुझाव देगी”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...