लाइफस्टाइल डेस्क। Bengali Dum Aloo Recipe – पंजाबी दम आलू का स्वाद तो अपने खूब चखा होगा लेकिन क्या कभी बंगाली दम आलू ट्री किया है। अगर नहीं तो आज ही इसे डिनर में बनाएं, यकींनन बच्चों से लेकर बड़ों तक को सबको पसंद आएगा। इसके अलावा, इसे बनाना काफी आसान है, आपको इसे बनाने में ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी।
बंगाली दम आलू सामग्री : 1/2 किलो छोटे आलू, 1 प्याज का पेस्ट, 1 बारीक कटा छोटा टमाटर, 1 छोटा चम्मच लहसुन और अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 बड़ा चम्मच , जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच , गरम मसाला 1 छोटा चम्मच, 1 तेजपत्ता, हरा धनिया बारीक कटा 1/4 कप, देसी घी 2 बड़े चम्मच , हल्का सा अदरक का लच्छा और बीच से कटी हुई हरी मिर्च।
Read also: रसोई Bytes: कुछ इस अंदाज से बनाएं ‘चिली मशरूम’, आएगा सबको पसंद!
बंगाली दम आलू रेसिपी (Bengali Dum Aloo Recipe):
पहले आलू को उबालकर छील ले फिर कड़ाही में घी गरम कर आलू को तल ले और अलग निकाल लें। अब बचे घी में तेजपत्ता डालें और प्याज का पेस्ट डालकर भूनें, इसे तब तक भुने जब तक की ये सुनहरा न हो जाए। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अब टमाटर डाल दे, जब ये थोड़ा सॉफ्ट हो जाए तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डाल दे। बस अब नमक मिलाएं और 1/4 कप गरम पानी डालें, इसे उबाल आने तक पकाएं। फिर धीमी आंच में इसे थोड़ी देर रखे और गरम मसाला, अदरक का लच्छा और हरा धनिया बुरकें। बस तैयार है बंगाली दम आलू , इसे गरमा-गरम परोसें।

