रसोई Bytes: चावल के आटे से बनाएं मुरुक्कू, लगेंगे जबरदस्त!

रसोई Bytesरसोई Bytes: चावल के आटे से बनाएं मुरुक्कू, लगेंगे जबरदस्त!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Murukku Recipe – चावल के आटे कई क्रिस्पी स्नैक्स बनाकर तैयार किए जाते है, जिसमे से एक है मुरुक्कू। ये साउथ इंडियन डिश है, जो की काफी आसानी से घर पर बनाई जा सकती है। अगर आपको साउथ इंडियन डिश पसंद है तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।

मुरुक्कू सामग्री – 1 कप चावल का आटा, 2 – 3 चम्मच उड़द की दाल, 1 चम्मच सफेद तिल, आधा चम्मच अजवाइन, 2 चम्मच घी, लाल मिर्च पाउडर, एक चुटकी हींग, तेल, और नमक स्वादानुसार।

Read also: रसोई Bytes: कच्चे केले से सेव बनाना है बहुत आसान, ये रही रेसिपी!

मुरुक्कू रेसिपी (Murukku Recipe) –

पहले कड़ाही में उड़द की दाल को डालकर धीमी आंच पर भूनें, फिर इसे निकालकर ठंडा कर लें। अब मिक्सी के जार में इसे पीस कर पाउडर बना लें और किसी बड़े बर्तन में लेकर रखें। फिर लाल मिर्च पाउडर, हींग, अजवाइन और चावल का आटा इसमें मिलाएं। अच्छे से मिक्स करने के बाद देसी घी डालें और फिर से सबको मिला ले। 

इसके बाद, चावल और उड़द की दाल के मिश्रण में पानी डालकर गूंथ लें। अब आटे की लोई बनाकर मुरुक्कू मोल्ड में डाल दें। मुरुक्कू के लिए मोल्ड आता है, उसका मुरुक्कू बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। अब कड़ाही को गैस पर रख तेल डालकर गर्म कर इसमें मोल्ड की मदद से मुरुक्कू तेल में घुमाते हुए डाले। बस इसे  गोल्डन ब्राउऩ होने तक तलें और निकले साथ ही ये जब ठंडा हो जाए तो एयर टाइट कंटेनर में रखें। फिर जब भी मन करे इसका स्वाद ले। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...